मामला हरिद्वार जनपद के रुड़की का है। यहां एक फिलिपिंस नागरिक पिछले काफी समय से रह रहा है। उसने रुड़की निवासी एक महिला से शादी की है। वह उसी के साथ रहता है। लेकिन, 25 अप्रैल को उसकी पत्नी कोतवाली रुड़की पहुंच गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति सूडान देश निवासी एक महिला को लेकर आया है।
शुरू में तो वह उसने अपनी परिचित बता रहा था। लेकिन उसे अब पता चला कि उसने उस महिला से शादी की हुई है। इस बात को लेकर महिला ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने कोतवाली में फिलिपिंस नागरिक और सूडान निवासी महिला को भी बुलवाया।
फिलिपिंस नागरिक ने पुलिस को बताया कि वह उसकी परिचित है और वापस सूडान जा रही है। हालांकि फिलिपिंस नागरिक की पत्नी का आरोप था कि वह झूठ बोल रहा है और नाराज होकर कोतवाली से चली गई।