21 मार्च को देव अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की हुई थी हत्या
- फोटो : demo pic
वाराणसी के शिवरतनपुर स्थित देव अपार्टमेंट के मालिक और मूल रूप से बिहार के डुमराव निवासी दीपक कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष भेलूपुर ने बताया कि इस संबंध में 21 मार्च को देव अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड रंजन कुमार राय की पत्नी रजनी ने मुकदमा दर्ज कराया था। रजनी का आरोप था कि उसके पति को दीपक ने पीट-पीट कर घायल कर दिया था।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसके पति की मौत हो गई थी। बता दें कि इस घटना के विरोध में और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रंजन के करीबियों ने ककरमत्ता क्षेत्र में सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव किया था।