उत्तराखंड में लक्सर के हरचंदपुर गांव में एक युवक ने अपनी ही भाभी के साथ अश्लील हरकत कर डाली।
पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण मामले में पीड़िता को बेल
घटना उस वक्त हुई जब उक्त युवक का भाई नाइट ड्यूटी पर था। इसके साथ ही चिडियापुर गांव में चारा लेने गई महिला के साथ छेड़छाड़ की गई।
नाइट ड्यूटी पर था पति
लक्सर क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी एक युवक सिड़कुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार रात को वह फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर गया था। रात के समय उस युवक का सगा भाई अपनी भाभी को अकेला देख कमरे में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा।
पढ़ें, कांस्टेबल ने किया जानवर से दुष्कर्म
आरोपी की हरकते देख उक्त महिला ने शोर मचाया। जिस पर आरोपी युवक धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। आरोपी युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं गुरुवार को चिडियापुर गांव में जंगल में चारा लेने गई महिला से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी।
शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम रहे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक भाग गए। महिला के देवर ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)