हरिद्वार जिले के पीरपुरा गांव में रविवार देर रात 25 वर्षीय सनोज पुत्र भोपाल की लाठी डंडों एवं सरियों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार सनोज ने कुछ माह पूर्व गांव में ही एक दो बच्चों की मां विधवा महिला से विवाह किया था।
जिस कारण विधवा महिला के परिजन सनोज से रंजिश रख रहे थे वहीं गांव के जिम्मेदार लोगों ने उसे समाज से बहिष्कृत भी करने का एलान किया था।