फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिससे करने वाला था शादी, उसी से दोस्तों संग किया गैंगरेप, इसके बाद...

Sat, 15 Jul 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की  
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी गर्लफ्रेंड को शादी की बात कहकर युवक उसके साथ अपनी हसरतें पूरी करता रहा। जब शादी का दबाव बना तो हैवान‌ियत पर उतर आया। इसके बाद की कहानी आपको भी झकझोर देगी।
विज्ञापन


शादी का साझा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने मामले में दुष्कर्म के आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस मामले को प्रथमदृष्टया संदिग्ध मान रही है।

महिला ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि करीब चार माह पहले समीर निवासी टोडा कल्याणपुर से उसकी मुलाकात सोलानी पार्क में हुई थी। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि समीर ने शादी का साझा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


जब महिला ने समीर पर शादी का दबाओ बनाया तो समीर ने परिजनों का हवाला देते हुए शादी करने से मना कर दिया। बाद में मंसूरी में शादी करने की बात कहकर दो साथी सोनू और गुलाम के साथ मंसूरी ले गया।

वहां भी दोनों की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को पठानपुरा मोसहल्ले में छोड़कर फरार हो गया। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

कोतवाल ऐश्वर्यपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टता मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें