फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात नहीं मानी तो लेखपाल को लात-घूसों से पीटा

Wed, 24 Sep 2014 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में सर्वेक्षण करने पहुंचे लेखपाल की एक ग्रामीण ने लात-घूसों और फिर डंडे से पीट डाला। ग्रामीण ने लेखपाल के दस्तावेज भी फाड़ डाले। कुछ ग्रामीणों ने बीचबचाव कर लेखपाल को छुड़ाया। मामले में पुलिस ने आरोपी हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नुकसान रिपोर्ट में चाहता था नाम
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इन दिनों हलका लेखपालों की ओर से बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वेक्षण किया जा रहा है। खानपुर थाना क्षेत्र के बालावाली गांव में बुधवार सुबह लेखपाल बीर सिंह दो अन्य लेखपालों के साथ पहुंचे और गन्ने की फसल के नुकसान का सर्वेक्षण का काम शुरू किया।

इसी दौरान गांव का ऋषिपाल मौके पर आ गया और लेखपाल पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौच करने लगा। बताया गया कि ऋषिपाल लेखपाल पर नुकसान की रिपोर्ट में नाम जुड़वाने के लिए कह रहा था, लेकिन लेखपाल ने उसके नुकसान न होने का हवाला दिया।
विज्ञापन


सरकारी दस्तावेज भी फाड़े
बस इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि ऋषिपाल ने लेखपाल की पिटाई शुरू कर दी। उसने लाठी से उसे पीट डाला और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले।

मौके पर मौजूद दो अन्य लेखपालों और अन्य लोगों ने बमुश्किल बीचबचाव कर लेखपाल को छुड़वाया। इसके बाद सर्वेक्षण करने गई टीम लौट आई।

मुकदमा दर्ज
लेखपाल बीर सिंह एसडीएम मंगेश घिल्डियाल को जानकारी देने के बाद खानपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी ऋषिपाल के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट कर घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें