फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग से बचकर हमलावर पर किया वार, उतारा मौत के घाट

Sun, 22 May 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • आरोपी के साझेदार ने दर्ज कराया मुकदमा, गिरफ्तार 
  • मृतक युवक के साथी का नहीं चल पाया कहीं पता 
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से तमंचा ‌बरामद कर लिया है। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के गोकुल धाम (सुभाष नगर) में शामली के एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी का कहना है कि मृतक अपने साथी के साथ उसकी हत्या करने की नीयत से आया था। हाथापाई में रॉड उसके सिर पर लग गई और सीढ़ियों से नीचे गिरने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटनास्थल से एक देसी तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। आरोपी के साझेदार ने ही उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शनिवार सुबह ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली की 40वीं वाहिनी पीएसी के पास एक युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ सदर जेपी जुयाल, कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


मौके पर एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी थी और पास में एक देसी तमंचा, कारतूस, खोखे पड़े थे। गोकुल धाम में लक्ष्मी नारायण प्रॉपर्टीज कार्यालय के ऊपर किराये पर रहने वाले नीरज मलिक पुत्र ब्रह्मसिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक गौरव पुत्र साहब सिंह, गांव लाक, थाना पुगाना, जिला शामली (उप्र) का रहने वाला था। आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

दरवाजा खोलते ही झोंका फायर, कान के पास से निकली गोली

हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक
शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी कि ‘ईंट आई है, उसे उतरवा लो’। जब दरवाजा खोला तो बाहर खड़े गौरव ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कान के पास से निकल गई। उसके बाद उसकी गौरव से हाथापाई हुई।

कमरे में पड़ी लोहे की रॉड हाथ में आने पर उसने गौरव के सिर पर मार दी। गौरव लड़खड़ाते हुए सीढ़ियों से सीधे नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। नीचे खड़े गौरव के साथी ने भी उस पर कई राउंड फायर किए, लेकिन वह दरवाजा बंद कर अंदर छिप गया। फिर उसने ज्वालापुर कोतवाली के कांस्टेबल जितेंद्र मलिक को सूचना दी।

यह भी बताया कि मृतक का भाई पिछले कई दिन से उससे तीन लाख रुपये मांग रहा था और न देने पर हत्या की धमकी दे रहा था। कोतवाल धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल से असलहा, कारतूस और खोखे बरामद कर लिए हैं। आरोपी के साझेदार प्रॉपर्टी डीलर अनिल राणा की ओर से आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें