फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये में बेच रहा था एक्टिवेटेड सिम, गिरफ्तार

Fri, 27 May 2016 03:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आरोपी के पास से कई कंपनियों के 84 सिम बरामद
  • बिना आईडी के धड़ल्ले से सिम बेच रहा था आरोपी
  • पुलिस बेचे गए सभी नंबरों को बंद कराने की तैयारी में 
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर पुलिस ने बिना आईडी के 100 रुपये में एक्टीवेट सिम बेच रहे एक डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कई कंपनियों के 84 सिम बरामद हुए हैं। पुलिस उन तमाम नंबरों को बंद कराने की तैयारी कर रही है, जो लोगों को बिना आईडी के बेचे गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि प्रेमनगर में सिमरन कम्युनिकेशन से बिना पहचान पत्र 100 रुपये में कई कंपनियों के एक्टीवेट सिम बेचे जा रहे हैं। सूचना पर प्रेमनगर थाने के कार्यवाहक एसओ धनराज विष्ट और एलआईयू की संयुक्त टीम बनाकर जांच कराई गई।

बरामद हुए 84 सिम
बृहस्पतिवार को पुलिस के भेजे गए युवक को सिम विक्रेता सरदार नरेंद्र सिंह ने सिम उपलब्ध करा दिया। सिम मिलते ही पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास से 84 सिम बरामद किए गए हैं। उप निरीक्षक धनराज विष्ट की तरफ से सिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी द्वारा बेचे गए सिम के नंबरों को हासिल किया जा रहा है, ताकि उन्हें बंद कराया जा सके। उन्होंने बताया कि बिना आईडी के एक्टीवेट सिम कार्डों का अपराधी अथवा राष्ट्रविरोधी ताकतें दुरुपयोग कर सकती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें