फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से 4 करोड़ रुपये का सोना भारत ला रहे थे ये दोनों, ये हुआ अंजाम

Tue, 22 Aug 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
राजस्व आसूचना निदेशालय और केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क की संयुक्त छापेमारी में भूटान की महिला समेत दो लोगों को सोमवार को 12 किलो सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया गया। ये सोना चीन से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था। दोनों होंडा सिटी कार से आए थे। गोपनीय स्थान पर दोनों से घंटों पूछताछ की गई। बरामद सोने की कीमत चार करोड़ से अधिक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


सहायक आयुक्त सीजीएसटी एचपी पांडे, डीआरआई के वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार श्रीवास्वत, अनिरुद्ध सिंह, मोनिका पंत आदि ने काठगोदाम में दोनों की कार को घेरकर धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में पिथौरागढ़ जिले के बूंदी धारचूला निवासी नरेश रायपा (30)  पुत्र काशी सिंह रायपा और भूटान के भिम्पू की रहने वाली लापजेंग वांगमो (35) पत्नी सोटो वांगमो शामिल हैं।

तलाशी के दौरान कार से एक-एक किलोग्राम के 12 सोने के बिस्किट बरामद किए गए। पूछताछ के बाद टीम दोनों को बेस अस्पताल में मेडिकल मुआयना के लिए आई। यहां मेडिकल डॉ. सीपी पाठक ने किया। देर शाम दोनों को नैनीताल कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया। जहां सोमवार रात साढ़े नौ बजे सीजेएम नंदन सिंह राणा की कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद पुलिस दोनों को मल्लीताल कोतवाली ले आई। पुलिस को कहना है कि दोनों के तार अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल निकालने पर डर गया गार्ड

woman arrested
राजस्व आसूचना विभाग (डीआरआई) की टीम अभियुक्तों को लेकर जब बेस अस्पताल पहुंची तो अस्पताल के गार्ड प्रेम ने गाड़ी लाइन में लगाने का अनुरोध किया। इस बीच टीम के सदस्यों ने पिस्टल निकाल ली और कहा कि सरकारी काम में बाधा न डालो। गार्ड पिस्टल को देखकर डर गया। टीम सदस्यों ने डॉक्टर को अपना परिचय देने के बाद अभियुक्तों का मेडिकल मुआयना कराया। 
 
सोशल साइट पर छापामारी की खबर वायरल हुई तो जिला प्रशासन, पुलिस, कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के फोन घनघनाने शुरू हो गए। हर कोई टीम की टोह लेने में जुट गया लेकिन देर शाम तक किसी को यह पता नहीं चल सका कि छापामारी की टीम किस विभाग की है, कहां से आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें