फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करूंगा कहकर युवती से बनाता रहा शारीरिक संबंध, आठ लाख रुपए भी हड़पे

Thu, 19 Apr 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला ने सेलाकुई में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और धोखे से आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला 2016 में पति की मौत हो जाने के बाद आरोपी के संपर्क में आई थी।

विज्ञापन


महिला ने पटेलनगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि 2016 में पति की मौत के बाद वह सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री में तैनात एक कर्मचारी के संपर्क में आई। दोनों काफी समय तक एक साथ रहे।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि इस दौरान कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, बाद में पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। फिर उसने काम के बहाने आठ लाख रुपये ले लिए। पीड़िता ने जब उससे अपने पैसे वापस मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।

पीड़िता ने उसके खिलाफ बलात्कार, आठ लाख रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना कर रही एसआई अनिता बिष्ट ने बताया कि बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें