फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने भाई के साथ मिलकर प्रेमिका से किया रेप, फिर जो हुआ यकीन नहीं करेंगे आप

Tue, 19 Sep 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
ज्वालापुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले को लेकर क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से खुद को पीड़िता बता रही युवती ने अपने प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। वहीं, प्रेमी की बहन ने पीड़िता बता रही युवती के भाई और उसके दोस्तों पर घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


रविवार की देर शाम ज्वालापुर कोतवाली पुलिस पहुंचकर दोनों ही पक्ष ने एक- दूसरे पर आरोप लगाए। क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम प्रसंग मोहल्ले के रहने वाले एक युवक से चल रहा था। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोप है कि फिर प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। विरोध करने पर प्रेमी और उसके भाई कपिल ने सरेराह उसे रोककर बलात्कार करने की धमकी दी।
विज्ञापन

demo pic
वहीं दूसरी ओर आरोपी युवकों की बहन ने युवती के भाई और उसके तीन दोस्तों पर आरोप लगाया कि वह उसके घर घुस आए और उसके साथ बलात्कार करना चाहा। शोर शराबा होने पर माता पिता पर असलहा तानकर मारपीट कर दी। 

इसी दौरान घर पहुंचे उसके भाइयों के साथ भी मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच कर रहे है। प्रेमी युवक बीएससी का छात्र है और युवती पढ़ाई पूरी कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें