ऊधमसिंह नगर में प्यार में धोखा देकर भांजे के साथ भागी प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को भी गोली मारकर खत्म कर दिया। पुलिस ने भांजे और मृतक के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रेमिका चार दिन पहले ही प्रेमी के भांजे के साथ नासिक से घर लाई गई थी।
रविवार को विधइया गांव निवासी मोहन सिंह (26) पुत्र मलकीत सिंह अपने भांजे गुरमीत सिंह (19) और मेहरबान नगर खटीमा निवासी मनोज रानी (22) को बाइक (यूके06एएक्स-0845) से ध्यानपुर अपनी बहन के घर ले जा रहा था। दोपहर करीब 02:45 बजे तीनों बाइक से धूमखेड़ा गांव पहुंचे।
यहां मोहन ने बाइक रोक दी और अपनी प्रेमिका मनोज रानी के साथ झगड़ने लगा। यह देख भांजा गुरमीत वहां से खिसक लिया। मोहन ने तमंचा निकालकर प्यार में धोखा देने की बात कहते हुए प्रेमिका के सिर में तमंचे से गोली मार दी और फिर खुद के भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।