फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की मौत के बाद उसकी पत्नी से बनाए शारीरिक संबन्ध, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

Tue, 26 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

महिला के पति की मौत के बाद उसके पति के ही दोस्त ने उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। युवक ने महिला को विश्वास में लेकर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींची।

विज्ञापन


जब महिला ने उससे शादी करने की बात कही तो युवक मुकर गया। अब आरोपी युवक महिला को उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला ने लक्सर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।  

सहारनपुर के देवबंद निवासी एक युवक कई वर्ष से पत्नी व दो बच्चों के साथ लक्सर कस्बे में मकान बनवाकर रहता था। इसी बीच उसका एक दोस्त भी घर आने-जाने लगा। बताया जाता है कि सालभर पहले देवबंद निवासी युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो - फोटो : डेमो
इसके बाद उसका दोस्त लक्सर में महिला से मिलता था। इसी बीच उसने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे विश्वास में लेकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भी अपने मोबाइल फोन में खींच ली।

आरोप है कि जब विधवा ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दी। कुछ दिन पहले विधवा ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी किसी दूसरे युवक से विवाह कर लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी युवक लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

पीड़िता ने सोमवार को लक्सर कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें