फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर में चाय की चुस्की लेना 'रिस्की' है जनाब

Thu, 21 May 2015 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश्ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सफर के दौरान चाय की चुस्की लेना आपके लिए बड़ी पेरशानी का सबब बन सकता है। कैसे? ये जानने के लिए पढ़ें...
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों की उदासीनता ट्रेन और बस में सफर करने वाले यात्रियों पर भारी पड़ रही है। यातायात के इन साधनों में सक्रिय जहरखुरानी गिरोह नशीला पदार्थ खिलाकर भोले भाले लोगों को लूट रहा है।

खास बात ये है कि पर्यटकों को अधिकतर चाय में यह नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। बुधवार को ट्रेन में तीन और रोडवेज बस में एक युवक बेसुध हालत में मिला। इनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सतनाम सिंह (68) पुत्र किशन सिंह निवासी खीरी, यूपी और दत्ताराव (70) पुत्र किशन राव निवासी मध्यप्रदेश चारधाम यात्रा के लिए घर से निकले थे। दिल्ली पैसेंजर से दिल्ली से ऋषिकेश के लिए बैठे। बताया कि बुधवार तड़के ट्रेन सहारनपुर में रुकी।
यहां सहयात्री दो युवक चाय ले आए। एक-एक प्याली खुद पी और एक-एक प्याली उन्हें दी। बुजुर्गों ने मना किया लेकिन युवकों के जिद करने पर चाय पी ली। उसके बाद क्या हुआ पता नहीं।

आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। सतनाम सिंह ने बताया उनके पास दो हजार रुपये, सामान और दत्ताराव के पास डेढ़ हजार और कपड़े से भरा बैग था, जो गायब है। तीसरे यात्री को देर शाम तक होश नहीं आ पाया था।
विज्ञापन

पानी पीने के बाद बेहोशी छा गई

उधर, ऋषि अपार्टमेंट, सिविल लाइन, दिल्ली में कार्यरत धन सिंह (32) पुत्र दौलत सिंह निवासी देवप्रयाग छुट्टी लेकर गांव बच्चों को लेने आ रहा था। बीती बुधवार रात अंतरराज्यीय बस अड्डा दिल्ली से हरिद्वार रोडवेज डिपो की बस में सवार हुआ था। बताया रुड़की में प्यास लगने पर पानी की बोतल खरीदने बस से उतर रहा था।

सहयात्री जो खुद को रुद्रप्रयाग का बता रहा था ने अपनी पानी की बोतल उसे दी। पानी पीने के बाद बेहोशी छा गई। पीड़ित ने बताया उसके 12 हजार रुपए, सेब की पेटी, मोबाइल और जूते जहरखुरानी ने लूट लिए हैं।

सप्ताहभर में 12 लोग शिकार
यात्रा सीजन में ट्रेन और बस में जहरखुरानी की सक्रियता बढ़ गई है। इसकी बानगी है सप्ताहभर में जहरखुरानी के शिकार 12 यात्री। पुलिस और जीआरपी घटना पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाती नजर नहीं आ रही है। अलबत्ता पीड़ित को सरकारी अस्पताल में पहुंचा जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेती है।

ज्यादातर घटनाएं ट्रेन में सहारनपुर, लक्सर के बीच होती हैं। संबंधित जीआरपी थाना, चौकी को घटना के बाबत सूचित कर दिया जाता है। यहां घटना की रोकथाम के लिए प्रत्येक ट्रेन में नियमित चेकिंग की जाती है। घटना दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में हुई है। पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
- आरपी गौड़, चौकी इंचार्ज, जीआरपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें