घटनाक्रम के मुताबिक सेल्समैन भूषण तेल लेने वाले वाहन चालकों से कैश ले रहा था। इसी बीच मोटर साइकिल पर आए दो युवकों ने पहले 50 रुपये का तेल डलवाया। भुगतान करने के बाद बाइक जैसे मुडे़ तो पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर भूषण के हाथों से 5200 रुपये की नगदी छीन ली।
सेल्समैन ने शोर भी मचाया, मगर बाइक सवार बदमाश तेजी से सहारनपुर चौक की तरफ फरार हो गए। सेल्समैन ने मैनेजर को इस घटना की जानकारी दी। पेट्रोल पंप लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पंप लुटेरों की तलाश में चेकिंग भी कराई, मगर उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने रात में ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया था।
पेट्रोल पंप पर लूट की यह वारदात रविवार को दिन भर छिपी रही। पुलिस ने रात में लूट की बात स्वीकार की है। मैनेजर मनुज कुमार की तरफ से अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस फुटेज में आए दोनों युवकों की पहचान में जुटी है। इनमें से एक ने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी। सेल्समैन के मुताबिक दोनों बदमाश नशे में थे। शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।