फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावड़ा एक्सप्रेस में नशीली चाय पिलाकर लूट

Mon, 12 May 2014 09:29 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से देहरादून आ रही कोलकाता की एक महिला चिकित्सक को नशीली चाय पिलाकर लूट लिया गया।
विज्ञापन


खुद को सर्जन बता रहे आरोपी ने चार अंगूठी और एक चेन लूट ली। पीड़िता दून में एमटेक कर रही अपनी बेटी से मिलने के लिए आई थी।

कोलकाता निवासी डा. राधिका की बेटी शहर के डीआईटी में एमटेक कर रही है। शुक्रवार को वह कोलकाता से हावड़ा एक्सप्रेस में सवार होकर बेटी से मिलने के लिए दून आ रही थी।

ट्रेन में सवार एक शातिर खुद को सर्जन बताकर महिला चिकित्सक से घुल-मिल गया। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कथित सर्जन ने महिला चिकित्सक को नशीली चाय पिला दी।
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

चाय पीकर डा. राधिका बेहोश हो गई। दून पहुंचने पर महिला को होश आया तो अनहोनी का खुलासा हुआ। महिला चिकित्सक द्वारा हाथों में पहनी गई सोने की चार अंगूठी और सोने की चेन आरोपी उतारकर ले गया है।

पीड़िता ने जीआरपी थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के हुलिए की जानकारी हरिद्वार जीआरपी को दे दी है।

गौरतलब है कि ट्रेनों में अब यात्रा करना सुरक्षित नहीं रह गया है। नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट और सामान चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें