दिनदहाडे़ पांच हथियार बंद बदमाशों ने हरिद्वार की खन्ना नगर कॉलोनी में किराना कारोबारी के घर डाका डाला।
लाखों की नगदी, जेवरात व मोबाइल फोन लूटकर फरार
विरोध करने पर धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया। पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर लाखों की नगदी, जेवरात व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
पढ़ें, जनता के बीच एनडी तिवारी ने किया ऐलान
हरिद्वार रेलवे स्टेशन के समीप दीनानाथ एंड संस के मालिक सुनील तनेजा नवंबर माह में श्रवणनाथ नगर से खन्ना नगर कॉलोनी में अपने नये मकान में शिफ्ट हुए थे।
पढ़ें, रिश्तेदार संग मिल एक बाप ने किया बेटी का रेप
रविवार दोपहर करीब तीन बजे घंटी बजने पर बेटी चेतना ने दरवाजा खोला। खुद को पेंटर बता रहे युवकों ने बेटी से घर में मम्मी के मौजूद होने की बात पूछी।
पढ़ें, उत्तराखंड के यह पॉलीटेक्निक कॉलेज होंगे 'बंद'
अंदर पहुंची बेटी अभी मां वंदना से बात भी नहीं कर पाई थी कि तभी सभी युवक अंदर घुस आए। पांचों बदमाशों ने असलहे व चाकू की नोक पर मां बेटी को कब्जे में कर लिया।
दो बदमाश मां-बेटी के समीप खडे़ रहे और तीन बदमाशों ने पूरा घर खंगाला । विरोध करने पर वंदना के हाथ पर चाकू से वार किया। करीब डेढ़ घंटे बाद मां-बेटी को कमरे में बंधक बनाकर बदमाश फरार हो गए।
पढ़ें, इस बार नेताजी को होगा हजारों वोट का नुकसान!
किसी तरह दरवाजा खोलकर वंदना ने पति को फोन पर घटना की जानकारी दी। उपचार के लिए वंदना को एक नर्सिंग होम ले जाया गया।
सूचना मिलने पर एसएसपी सदानंद दाते, एसपी सिटी एसएस पंवार, सीओ सदर राजेश भट्ट, कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। खन्नानगर शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री मदन कौशिक की गृह कालोनी है।
पढ़ें, स्कूलों में इस बार अलग तरीके से कटेगी आपकी जेब
डकैती की सूचना पर मदन कौशिक और मेयर मनोज गर्ग भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मकान स्वामी सुनील तनेजा के मुताबिक घर में रखे लाखों के जेवरात, कई लाख की नगदी ले गए हैं।