फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिफ्ट पैक लेकर घुसे इंजीनियर के घर, बंधक बनाकर लाखों की लूट

Sat, 18 Jun 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • इंजीनियर दंपति को एक घंटे बंधक बनाकर बदमाश लाखों के जेवर और नकदी ले गए
  • वुडहिल का गिफ्ट देने के बहाने घुसे थे चार लुटेरे, फोन छीने, टेलीफोन की लाइन भी काट दी
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिफ्ट देने के बहाने घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के घर में लूटपाट की। बदमाशों ने इंजीनियर और उनकी पत्नी के हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। उनके मोबाइल फोन छीन लिए और टेलीफोन की लाइन भी काट दी।
विज्ञापन


बदमाशों ने एक घंटे तक घर में लूटपाट की। बदमाश इंजीनियर की सोने की चेन, उनकी पत्नी के लाखों के जेवर और 26 हजार रुपये लूट ले गए। जाते समय बदमाश पुलिस को सूचना देने पर उनके बच्चों को मारने की धमकी भी दे गए। बदमाशों की संख्या चार बताई जाती है।

मूलरूप से ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी निवासी मोहन चंद्र शर्मा पीडब्लूडी निर्माण खंड हल्द्वानी में एई हैं। वह पॉलीशीट के तुलसीनगर में पत्नी हेमलता के साथ रहते हैं। उनका बेटा अभितोष एयरफोर्स में फाइटर पायलट है। बड़ी बेटी मनिका बंगलूरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और छोटी बेटी तनिका एमबीबीएस इंटर्न कर रही हैं। इंजीनियर का परिवार दोमंजिले में रहता है जबकि नीचे किरायेदार रहते हैं।
विज्ञापन


मोहन चंद्र शर्मा दो दिन से अवकाश पर थे। शुक्रवार को वह पत्नी के साथ टीवी देख रहे थे। इसी बीच 12 बजकर 20 मिनट पर चार युवक उनके दरवाजे पर पहुंचे। इंजीनियर ने दरवाजा खोला तो युवकों ने बताया कि वे वुडहिल से गिफ्ट लेकर आए हैं। दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने इंजीनियर को चाकू और रिवाल्वर के बल पर बंधक बना लिया।

बंधक बनाकर चादर से बांधे हाथ-पैर

क्राइम - फोटो : demo pic
पत्नी हेमलता देखने आई तो उसको भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने दुपट्टे और चादर से दंपति के हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने इंजीनियर के गले से सोने की चेन, हेमलता के कुंडल, मंगलसूत्र, चेन और सोने की चूड़ियां लूट लीं। फिर अलमारी के ताले तोड़कर 26 हजार नकद, डायमंड सेट, सोने की चेन, दो मंगलसूत्र और अन्य कीमती सामान भी लूट लिया।

लूटपाट करने के बाद बदमाश निकल गए। बदमाशों के जाने के बाद इंजीनियर ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया फिर पत्नी के हाथ-पैर खोले। इसके बाद इंजीनियर शर्मा पड़ोसी के घर पहुंचे और मोबाइल मांगकर अपने जेठू विनोद जोशी को घटना की जानकारी।

सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी और दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का जायजा लेने के बाद होटलों और ढाबों की चेकिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गिफ्ट पैक में थे ईट और कागज

crime
बदमाश जिस गिफ्ट पैक को लेकर आए थे। उसमें एक ईंट का टुकड़ा और कागज रखे थे। उन्होंने इंजीनियर को चकमा देने के लिए यह काम किया था। इंजीनियर ने बताया कि चारों बदमाशों के पास असलहे और चाकू थे। वे गर्दन हिलाने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे। 

प्रभारी पर होगी कार्रवाई
वुडहिल का नाम लेकर घटना को अंजाम देने वाले दो बार पहले भी पीड़ित के घर जा चुके हैं। बाहर से आए लोगों का वेरीफिकेशन ठीक तरीके से नहीं हो रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आदेश दिए हैं कि इस तरह के अपराध जिस थाना क्षेत्र या चौकी क्षेत्र में हो वहां के प्रभारी को निलंबित कर दिया जाए। थाना इंचार्ज या चौकी इंचार्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. इंदिरा हृदयेश, वित्त मंत्री, उत्तराखंड सरकार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें