नजीबाबाद के पास शमीपुर-चिड़ियापुर नहर बाईपास मार्ग पर बदमाशों ने राजाजी नेशनल पार्क में तैनात फॉरेस्ट गार्ड को अधमरा कर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया।
बदमाशों ने उसकी बाइक और नकदी लूट ली। बदमाश फॉरेस्ट गार्ड को मरा समझकर झाड़ियों में फेंक गए। शुक्रवार सुबह उसने किसी तरह परिजनों को सूचना भिजवाई जिसके बाद उन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्र्ती-कराया।
ढौटियाल के ग्राम सुकोली निवासी फॉरेस्ट गार्ड किशन लाल पुत्र गांधी लाल ने बताया कि वह राजाजी नेशनल पार्क में वन आरक्षी है। बृहस्पतिवार देर शाम वह बाइक से शमीपुर-चिड़ियापुर नहर बाईपास मार्ग (सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की सर्विस रोड) से कोटद्वार आ रहा था।