उत्तराखंड में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ मजदूर द्वारा रेप करने की घटना सामने आई है।
देवाल क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी मजदूर को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जबकि किशोरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी के साथ मजदूर ने स्कूल से घर जाते हुए दुराचार किया।
परिजनों ने शिकायत पर आरोपी को किया गिरफ्तार
थराली के थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने शिकायत दी कि मेलखेत-बोरागाड़ मोटर मार्ग पर काम करने वाले मजदूर ने उनकी 8वीं में पढ़ रही नाबालिक बेटी के साथ दुराचार किया।
पुलिस ने बताया कि तहरीर के अनुसार किशोरी स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब पैदल अपने घर जा रही थी कि तभी मेलखेत-बोरागाड़ मोटर मार्ग पर मजदूर के रूप में काम करने वाले कादिर ने उसका अपहरण कर दिया।
आरोपी सहारनपुर के रसूलपुर का रहने वाला है। कादिर अपहरण करने के बाद किशोरी को सड़क के नीचे झाड़ियों में ले गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 376 में मुकदमा दर्ज
अन्य बच्चों के घर पंहुचने पर जब उनकी बेटी नहीं पंहुची तो उसकी खोजबीन शुरू की।
सड़क पर पंहुचने पर उन्होंने अपनी बेटी की रोने की आवाज सुनी। झाड़ियों में पंहुचे तो किशोरी जख्मी हालात में रो रही थी जबकि कादिर भी वहीं मौजूद था।
पुलिस ने पीड़ित किशोरी के हवाले से कहा कि कादिर ने किशोरी के साथ दुराचार किया है।
जिस पर बच्चों का यौन अपराध संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत धारा 376 में मुकदमा दर्ज करते आरोपी को कोर्ट में पेश करते हुए न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।