फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुर, देवर को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सोलन के नालागढ़ में लड़की के मायके वालों ने उसके ससुराल पहुंचकर खूब हंगामा किया। दो गाड़ियां भरकर पहुंचे लड़की के भाई, फूफा और अन्य रिश्तेदारों ने उसके ससुर व देवर की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि उनके घर में दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तक तोड़ डाले। बाद में वह जबरन लड़की को उठाकर अपने साथ ले गए। जाते-जाते वह ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी भी दे गए।

लड़की ने दो वर्ष पहले अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद उसका अपने मायके में आना-जाना बंद था। मामला रामशहर के पहाड़ी क्षेत्र का है।
Trending Videos

दो साल पहले की थी शादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोहन लाल पुत्र रामदास निवासी गांव रैला (जाबलू) डाकघर रामशहर ने बताया कि उसके बेटे नेकराम ने करीब दो साल पहले मधु निवासी मोरठू, डाकघर सिहुंता, जिला चंबा के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद बहु ने अपने मायके में जाना-आना बंद कर दिया था।

बुधवार को उसका बेटा कमल और उसकी भाभी मधु अपने घर पर थे। इनके घर में बहू का भाई, फूफा और अन्य रिश्तेदार दो गाड़ियों में आए। इनके घर में आकर बैठ गए।

बहू ने बताया कि यह सभी लोग मायके की रिश्तेदारी से हैं। भाई कुक्कू ने मधु को अपने साथ ले जाने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि जब तक उनका बेटा नेकराम घर नहीं आता, तब तक वह अपनी बहू को नहीं भेज सकते।
विज्ञापन

और शुरू कर दी मारपीट

इतना कहने पर कुक्कू और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके परिवार वालों ने जब शोर मचाया तो यह लोग मधु को जबरदस्ती अपने साथ खींचकर गाड़ी में बिठाकर ले गए।

कुछ लोग इसके व छोटे बेटे कमल के मारपीट करते रहे। घर की खिड़कियां व शीशे तोड़ डाले। जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि आज के बाद उनकी बहन को लेने का दोबारा नाम मत लेना।

एसपी बद्दी एस अरुल कुमार ने कहा कि पुलिस ने सोहन लाल की शिकायत पर भादसं 147, 149, 452, 323, 506 के तहत मुकदमा कायम कर लिया है। घायलों का मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें