फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में करवाता है फैक्ट्री में मजदूरी, रात में बर्तनों की सफाई

Mon, 01 May 2017 03:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर में बंधवा मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसी तरह निकलकर लक्सर कोतवाली पहुंचा और कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


रविवार को चाबदानी जिला हुबली कलकत्ता निवासी शाजिद लक्सर कोतवाली पहुंचा। इसका कहना था कि फरवरी में उसका एक परिचित उसे कलकत्ता से लक्सर में काम करवाने लेकर आया था। परिचित लक्सर की एक फैक्ट्री में ठेकेदार है।

उसने साढे़ सात हजार रुपये मजदूरी देने का वादा किया था, लेकिन अब ठेकेदार दिन में तो उससे फैक्ट्री में काम करवाता है। वहीं रात में खाना व बर्तन आदि साफ  करवाता है। आरोप है कि ठेकेदार उसे न पैसे दे रहा है ओर न घर जाने दे रहा है। उसने बताया कि अभी तक की 22 हजार मजदूरी में से ठेकेदार ने उसे मात्र छह हजार रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाजिद रविवार को किसी तरह ठेकेदार से बचकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से आरोपी के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए मजदूरी दिलाने की मांग की। एसएसआई संपूर्णानंद ने आरोपी ठेकेदार को कोतवाली बुलाया और पूछताछ की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें