फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा से मिलीं जेनी, मुलाकात की तस्वीर आई सामने

Wed, 11 Nov 2026 03:05 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जेनी ने असम के सीएम के सामने अपने साथ हुई घटना का ब्योरा रखा। इस मुलाकात के बाद सीएम हिमंत बिस्वा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट की।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा से मिली जेनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों सुर्खियां बटोर रहीं जेनी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। सीएम सरमा ने जेनी के साथ हुए प्रकरण को दुखद और निंदनीय करार दिया।

विज्ञापन


जेनी ने असम के सीएम के सामने अपने साथ हुई घटना का ब्योरा रखा। इस मुलाकात के बाद सीएम हिमंत बिस्वा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट की। जेनी के साथ बैठे हुए तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, मैंने असम निवासी जेनी से मुलाकात की। उत्तराखंड के एक हरक सिंह रावत ने उनके साथ जो किया वह अत्यंत गलत और निंदनीय है। उनके साथ जो अत्याचार हुआ, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। न्याय की इस लड़ाई में मैं पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा हुआ हूं।

हिमंत बिस्वा के इस पोस्ट के बाद कयासबाजी तेज हो गई है। जानकारों का कहना है कि मामले में असम सरकार कानूनी कार्रवाई कर सकती है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वहां मुकदमा दर्ज हुआ या नहीं। चूंकि जेनी का घटनास्थल देहरादून या दिल्ली है, ऐसे में अगर असम में प्राथमिकी दर्ज भी हुई तो वह जीरो एफआईआर ही होगी, जो यहां शिफ्ट की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें