फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को बेरहमी से पीटने के बाद छत से फेंका

Thu, 28 Aug 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ससुरालियों ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतने से मन नहीं भरा तो छत ने धक्का देकर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


घायलावस्था में आस पड़ोस के लोगों ने उसे हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना बीते मंगलवार रात की है। पीड़िता फूलजहां निवासी क्लेमेंटटाउन, दून का विवाह गुलसनम निवासी वार्ड एक डोईवाला से ढाई वर्ष पहले हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही उस पर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


इसी बात पर देर रात विवाहिता से मारपीट की और छत से धक्का दे दिया। गंभीर हालत में आस पड़ोस के लोगों ने उसे हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज

कोतवाल आरएस असवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर गुलफाम, सास शहनाज, देवर शाहनवाज और गुलनवाज के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है।

दहेज हत्या में पति समेत छह नामजद
बसंत विहार में हुई विवाहिता भूरी की मौत के मामले में पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बसंत विहार निवासी भूरी देवी (26) की मंगलवार को मौत हो गई थी। उस समय कहा गया था कि सड़क पर गिरने के कारण लगी गंभीर चोट से उसकी मौत हुई है।

भूरी देवी के पिता सुखराम निवासी अलीगढ़ ने पति पिंटू, सास, ससुर, देवर और दो अन्य रिश्तेदार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पिंटू मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें