फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के बार-बार मायके जाने से हुआ शक, सोते वक्त रेत दिया गला

Thu, 04 Feb 2016 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर (रुड़की)
विज्ञापन
विज्ञापन
11 महीने पहले जनम-जनम के लिए एक दूसरे के होने की कसमें खाकर फेरे लेने वाले अर्जुन और सरिता के बीच शक का ऐसा बीज पनपा जिसने सरिता की जिंदगी छीन ली। अवैध संबंधों के शक में पति अर्जुन ने सरिता की सोते वक्त गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


गला रेतने के बाद आरोपी खुद मंगलौर कोतवाली पहुंचा और अपने जुर्म का इकबाल कर हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने घर पहुंचकर खून से लथपथ शव बरामद कर लिया है। मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने दामाद समेत ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

मंगलौर के आसफनगर गांव का अर्जुन पुत्र सतपाल रुड़की में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। 11 माह पहले उसकी मानूबास गांव में नंदीराम की बेटी सरिता से शादी हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

बार-बार मायके जाने पर अर्जुन को हुआ शक

शादी के कुछ दिन तक नव दंपति में सब कुछ ठीकठाक रहा। फिर अचानक दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। मनमुटाव में कई बार सरिता अपने मायके गई। बताया जा रहा है कि सरिता के बार-बार मायके जाने पर अर्जुन को अवैध संबंध का शक हुआ।

तीन दिन पहले अर्जुन उसे मायके से घर लाया था। बताया जा रहा है कि वह फिर मायके जाने की जिद करने लगी। इस बात पर दोनों के बीच मंगलवार रात झगड़ा हो गया।

बुधवार तड़के चार बजे अर्जुन ने सब्जी काटने वाले चाकू से सरिता का गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा और पुलिस को अपनी करतूत से अवगत कराया।
विज्ञापन

बिस्तर पर खून से सनी लाश देख खड़े हो गए रोंगटे

कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जिम्मीवाल पुलिस टीम के साथ उसके घर पहुंचे तो बिस्तर पर सरिता का खून से लथपथ शव पड़ा देख सबके रोंगटे खड़े हो गए।

आसपास के ग्रामीणों को भी पुलिस के आने के बाद हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के बाद मायके वालों को सूचना दी।

दोपहर के समय सरिता के पिता नंदीराम की तहरीर पर आरोपी पति अर्जुन, ससुर सतपाल, जेठ पोपलर व जेठानी छोटी के खिलाफ दहेज में पांच लाख रुपये व कार न मिलने पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।

कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जिम्मीवाल ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें