फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक पर बना हैवान, घोटा पत्नी का गला

Thu, 26 Feb 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश के जौंक स्वर्गाश्रम क्षेत्र में एक सिरफिरे पति ने चुन्नी से गला घोटकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध के शक में होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


लक्ष्मणझूला थाना के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में राजेंद्र सिंह नेगी (41) पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम जितोली, सांकर सैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल पत्नी सुमन (35), 15 वर्षीय बेटी प्रिया और 13 वर्षीय बेटे अमित के साथ किराए के मकान पर रहता है।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए हुए थे। इस बीच राजेंद्र की किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई। गुस्से में आगबबूला राजेंद्र ने चुन्नी से पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी और कमरे से बाहर की ओर भागा।
विज्ञापन

जुर्म कबूला, कहा आते थे अनजान लोगों के फोन

राजेंद्र को भागते देख पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में सुमन मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति की तलाश शुरू कर दी। पति को घर से करीब पांच सौ मीटर आगे लक्ष्मणझूला रोड से धर दबोचा।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या का जुर्म कबूला है। बताया कि पत्नी के मोबाइल पर अनजान लोगों की कॉल आती थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को पौड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुझे कोई मलाल नहीं
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी राजेंद्र के चेहरे पर पश्चाताप के कोई भाव नहीं दिखा। वह बार-बार चीख-चीखकर पुलिस के सामने यही कहता रहा क‌ि "मैने जो किया सही किया, मुझे कोई मलाल नहीं।"
विज्ञापन

बोले बच्चे, मम्मी ही संभालती थी सारा खर्च

रोते बिलखते बच्चों ने बताया कि पापा कुछ काम नहीं करते थे। ब्यूटी पार्लर में काम कर मम्मी घर का खर्च चला रही थी। स्कूल की फीस, ट्यूशन फीस मम्मी ही देती थी।

जीआईसी लक्ष्मणझूला में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी ने बताया कि मम्मी पापा को काम करने को कहती थी, जिस पर पापा झगड़ा करते थे। इस बात पर घर में कलह रहती थी। छोटे भाई के आंसू पोंछते हुए वह खुद भी सिसक उठी। बच्चों को गमगीन देख हर किसी की आंखें छलक आईं।

पांच दिन पहले बाहर से आया था
पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी अक्सर घर से बाहर रहता था। पांच दिन पहले ही कहीं बाहर से आया। बहरहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गांव परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके पहुंचने पर कुछ और पता चल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें