फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगाकर की शादी, भर गया मन तो मांगा तलाक, मना करने पर बीवी की नृशंस हत्या

Sun, 05 Jun 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला

सार

  • साल 2006 में दूसरे संप्रदाय की युवती से किया था विवाह 
  • तीसरी शादी का पता चलने पर पत्नी से अक्सर होता था विवाद 
  • लच्छीवाला ट्रैक पर मिला महिला का शव, मेरठ का है आरोपी 
  • यहां एक पेट्रोल पंप पर करता है काम, नौ साल की है एक बेटी  
विज्ञापन
पत्नी को उसकी तीन शादियों का पता चल गया था। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तलाक से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या करके उसका शव लच्छीवाला रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। शातिर पति ने थाने जाकर पत्नी की गुमशुदगी की भी सूचना दे दी। पुलिस ने पति को प्राइम सस्पेक्ट मानते हुए जांच शुरू की तो पता चला कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कत्ल में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह रेणू का रक्तरंजित शव लच्छीवाला रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पहले तो वह गोलमोल जवाब देता रहा बाद में पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि रात को उसने चाकू से पत्नी रेणू की हत्या की इसके बाद उसका शव ट्रैक के पास फेंक आया।

भगाकर लाया फिर हिंदू रीति रिवाज से की थी शादी

मर्डर
मृतका के गले से धारदार हथियारों के निशान पाए गए हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू ,मृतका के खून से लथपथ कपड़े बरामद कर लिए। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

शनिवार शाम डोईवाला कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि साल 2006 में मेरठ के रहने वाले साहिल अंसारी पुत्र स्वर्गीय सलीम अंसारी वहीं की रहने वाली एक युवती रेणू को भगाकर डोईवाला ले आया।

लच्छीवाला शिवमंदिर में उसने हिन्दू रिति रिवाज से रेणू से शादी भी कर ली। बाद में शादी को कोर्ट में रजिस्टर भी करा लिया। इसी दौरान रेणू को एक पुत्री भी हुई। साहिल लच्छीवाला पेट्रोल पंप में काम करता रहा।
विज्ञापन

पत्नी को चली तीसरी शादी का पता पीछा छुड़ाने लगा

हत्या - फोटो : demo pic
इसी बीच रेणू को पति साहिल अंसारी की पहले हुई दो शादियों के बारे में पता चला तो दोनों में मतभेद शुरू हो गए। मामला बढ़ गया तो साहिल ने रेणू से संबध विच्छेद करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

रेणू के इनकार करने पर उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची। शुक्रवार रात उसने पत्नी की हत्या करके शव रेलवे ट्रैक पर फेंक आया। इसके बाद उसने लच्छीवाला निवासी रेणू की बहन रेखा को पत्नी के गायब होने की खबर दी। मौखिक रूप से कोतवाली को भी यह सूचना दे दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें