फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनी की मौत के साथ खत्म हुई एक और प्रेम कहानी

Wed, 28 May 2014 05:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में अपनों के विरोध को दरकिनार कर प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


फरार पति की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पंजाब में करनाल के कैथल रोड पर कृष्णा और रजनी एक ही मौहल्ले में रहते थे। दोनों ने 2011 में प्रेम-विवाह किया था।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रजनी के परिजन शादी के खिलाफ थे, लेकिन बाद में उन्होंने बेटी का फैसला स्वीकार कर लिया।

कृष्णा और रजनी फिलहाल देहरादून के चुक्खूवाला में किराये के कमरे में रह रहे थे। कृष्णा यहां एक दुकान में नौकरी करता था।

रविवार रात रजनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि कृष्णा उसके शव को छोड़कर फरार हो गया। पड़ोसियों सूचना मिलने पर रजनी के पिता बाबूराम और मां संतोष रोते बिलखते यहां पहुंचे।
विज्ञापन

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मां संतोष का आरोप है कि शादी के बाद से कृष्णा खुद तो उनके घर आता था, लेकिन रजनी को कभी नहीं लाया।

वह उन पर लगातार दहेज के लिए दबाव बना रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।

हालांकि इंसपेक्टर एसएस बिष्ट का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हुई है। जांच के लिए विसरा रखां गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें