फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना पति, पत्नी के चेहरे को कुल्हाड़ी से गोदकर उतारा मौत के घाट

Sat, 02 Dec 2017 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
murder in dehradun
विज्ञापन
पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। पत्नी के चेहरे पर कुल्हाड़ी से आखिरी सांस तक वार कर उसे मौत के घाट उतार डाला। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुर क्षेत्र में लॉ कॉलेज के समीप की है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि, 40 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से मुंह पर वार कर हत्या कर दी गई है।  मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक हत्या पति के द्वारा करना बताई जा रही है। महिला की पहचान श्रीमती सुमन लता पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम फीना थाना शिवाला कला बिजनौर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में किराए के मकान पर शंकरपुर में रह रहे हैं। वहीं पति घटना के बाद से ही मौके से फरार है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि पारिवारिक क्लेश के चलते की गई हत्या हुई है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें