फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के बाहर बेची जा रही थीं 8 युवतियां, नाके में सामने आया घिनौना सच

Fri, 09 Jun 2017 08:49 AM IST
विनोद काला / अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस चेकिंग के दौरान चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। यहां बाइकों पर लादकर लड़कियों को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


भारत नेपाल के बीच अवैध रूप से संचालित हो रही सवारी ढोने वाली बाइकों से अब मानव तस्करी भी होने लगी है। नेपाल पुलिस ने बाइकों से सीमा पर पहुंची आठ युवतियों को गलत हाथों में पड़ने से बचा लिया।

युवतियों को नेपाल के चांदनी दोधारा सीमा से बनबसा के रास्ते दिल्ली पहुंचाया जाना था। वहां से उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भेजा जाना था। नेपाल पुलिस ने युवतियों को उनके घर पहुंचाने के लिए माईते नेपाल संस्था को सौंपा है।
विज्ञापन

बाइक चालकों ने मानव तस्करी शुरू कर दी

human trafficking - फोटो : google
जानकारी के अनुसार अब अवैध रूप से बाइक पर सवारी ढोने वाले बाइक चालकों ने मानव तस्करी भी शुरू कर दी है।

सोमवार मुखबिर की सूचना पर नेपाल के चांदनी दोधारा पुलिस के निरीक्षक वीर दत्त पंत ने बाइक पर सवार भारतीय सीमा पहुंची आठ युवतियों को बनबसा पहुंचने से पूर्व ही सुरक्षित नेपाल वापस भिजवा दिया।

बताया गया कि युवतियों को विदेश में नौकरी देने का झांसा देकर उन्हें चांदनी दोधारा से बनबसा या चकरपुर की सीमा पर पहुंचाने के बाद दिल्ली भिजवाया जाना था।
 

युवतियों को दिल्ली से यूएई भेजने की योजना थी

- फोटो : Amar ujala
दिल्ली से उन्हें यूएई को भेजने की योजना थी। युवतियों और महिलाओं को विदेश भेजने वाला गिरोह बनबसा सीमा पर सख्ती के चलते अब उन्हें नेपाल की ग्रामीण चांदनी दोधारा सीमा पर बाइकों से पहुंचा रहा है।

बनबसा स्थित वैधानिक मार्ग पर एसएसबी, एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट, रीड्स संस्था और बैराज पुलिस के अलावा नेपाल के गड्डाचौकी में भी सतर्कता बरती जा रही।

इसी के चलते अब मानव तस्कर नेपाल के चांदनी दोधारा सीमा से इस काम को अंजाम देने में लगे हैं।
 
विज्ञापन

16 नेपाली युवतियों को सीमा से सुरक्षित लौटाया गया

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
दोधारा पुलिस थाने के प्रहरी इंचार्ज बीरदत्त पंत ने बताया कि युवतियों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है।

बताया गया कि दलालों द्वारा तीसरे मुल्क में रोजगार दिलाने की बात पर नेपाली युवतियों को बरगलाकर गलत कार्यों में लगाए जाने की जांच की जा रही है। पुलिस युवतियों को सीमा तक  पहुंचाने वाले बाइक चालकों का भी पता लगाने में जुटी है।

नेपाल की कंचनपुर संयोजक माहेश्वरी भट्ट ने बताया कि पिछले दो माह में 16 नेपाली युवतियों को सीमा से सुरक्षित लौटाया गया है। मानव तस्करी में लगे नेपाली और भारतीय दलाल युवतियों को भिक्षुक वेष में सीमा पार कराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें