फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं के छात्र से हॉस्टल वॉर्डन ने किया कुकर्म

Tue, 10 Mar 2015 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीं के छात्र से कुकर्म करने पर पुलिस ने हॉस्टल के वॉर्डन के खिलाफ कोतवाली में 377, 506, 3/4, 3/5 पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


वॉर्डन पिछले साल अप्रैल से छात्र के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें करता था। 12 फरवरी को उसने छात्र के साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी।

कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के 14 वर्षीय बालक ने एक स्कूल में दाखिला लिया।9वीं का यह छात्र स्कूल के छात्रावास में ही रहता है।
विज्ञापन


आरोप है कि पिछले साल अप्रैल से ही वॉर्डन राजेंद्र सिंह मेहता छात्र के साथ अश्लील हरकतें करता था। परिजनों के अनुसार बच्चा जब भी छुट्टियों में आता था तो गुमसुम रहता था।
Trending Videos
विज्ञापन

अश्लील क्लीपिंग दिखाई फिर किया कुकर्म

पुलिस ने बताया कि 12 फरवरी की रात वॉर्डन ने बालक को मोबाइल में अश्लील क्लीपिंग दिखाई और अश्लील हरकतें करने के बाद कुकर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

परिजनों का कहना है कि छात्रावास में रहने वाले छात्र छात्राओं को केवल रविवार को ही परिजनों से बात करने दी जाती है। 1 मार्च को जब बच्चे का फोन आया तो उसने पिता से कहा कि वह उन्हें कुछ बताना चाहता है जिसे वह फोन पर नहीं बता सकता।

रविवार को पिता हॉस्टल पहुंचे तो बच्चे ने आपबीती सुनाई। उसके बाद उन्होंने वॉर्डन के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें