पति के मोबाइल फोन पर किसी और महिला की न्यूड तस्वीरें देखकर नाराज हुई महिला ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। उसने उसके गले पर वार किया और जान से मारने की कोशिश की।
मामला कैलिफोर्निया के दोस पालोस का है। जैसमीन टेल्टो नाम की 21 वर्षीय महिला अपने घर में पति का फोन इस्तेमाल कर रही थी। फोन पर एलबम देखते समय उसे एक महिला की न्यूड तस्वीरें दिखीं।
उसने पहले तो पति से इस बारे में पूछताछ की और देखते ही देखते उनके बीच विवाद बढ़ गया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच जैसमीन का गुस्सा भड़क गया और उसने खौफनाक कदम उठा लिया।