फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे लुटेरे सक्रिय, लूट की घटनाएं बढ़ी

Fri, 12 Jul 2013 12:27 PM IST
देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन
दून-दिल्ली हाईवे पर मोहंड से उत्तराखंड की सीमा के बीच हाईवे के लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। शनिवार देर रात दिल्ली से दून आ रही उत्तराखंड रोडवेज की वाल्वो बस को सुंदरपुर-मोहंड के बीच लूटने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक की सूझबूझ से बस सड़क पर पड़े पेड़ को पार कर निकल गई।
विज्ञापन



बस के निकलते ही बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। हालांकि, बस की बाडी से गोलियां पार नहीं हो सकीं। बस में सवार सभी 27 यात्री सुरक्षित दून पहुंच गए। उत्तराखंड रोडवेज से अनुबंधित वाल्वो बस (यूके07पीए1237) शनिवार शाम छह बजे दिल्ली से दून के लिए चली।

रात करीब 11:30 बजे बस सहारनपुर जिले के सुंदरपुर से कुछ आगे निकली तो जंगल के बीच सड़क पर मोटा पेड़ पड़ा दिखा। चालक ने तुरंत बस की गति बढ़ा दी और वाहन कच्चे में उतार गिराए गए पेड़ की टहनियों के ऊपर से निकालते हुए दौड़ा दी।
विज्ञापन


बस को निकलता देख सड़क के दोनों ओर से 15-20 बदमाश सड़क पर आ गए और बस पर पत्थर फेंकने के साथ ही फायर झोंक दिए। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने सीधे मोहंड चौकी पर बस रोकी, तब जाकर सवारियों की चिंता कुछ दूर हुई।

वाल्वो के एआरएम पीके भारती ने बताया कि बस चालक सत्यप्रकाश और परिचालक भूपेंद्र पंवार ने यूपी पुलिस को तहरीर देकर घटना की सूचना दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क पर पेड़ मिला, लेकिन बदमाश भाग चुके थे।

उधर, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री केपी सिंह ने हाईवे पर इस प्रकार की घटना को देखते हुए यूपी में उत्तराखंड सीमा के पास के क्षेत्र में रात में पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें