फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गार्ड ने बैंक कैशियर और चपरासी को मारी गोली, दोनों की मौत

Fri, 16 Mar 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गोलीबारी
विज्ञापन

चंपावत जिले के लोहाघाट में मौजूद जिला सहकारी बैंक में तैनान गार्ड ने कैशियर व चपरासी को गोली मारी दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जिला सहकारी बैंक खेतीखान में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी गार्ड दिनेश बोहरा फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने मानर गांव से हिरासत में ले लिया है।

सहकारी बैंक में हुए गोलीकांड में मरने वालों के नाम राजेंद्र वर्मा, तल्ली हाट चंपावत और ललित सिंह बिष्ट, चोमैल हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

पास में खेल रहे पड़ोस के चार वर्षीय बच्चे के सिर में लग गई गोली

डेमो - फोटो : डेमो
वहीं लक्सर में सिंचाई के दौरान मेढ़ टूटने से गन्ने की बुआई के लिए तैयार किए खेत में पानी भरने से जैनपुर मतलूबपुरा गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसी बीच एक गोली पास में खेल रहे पड़ोस के चार वर्षीय बच्चे के सिर में लग गई।

आननफानन में परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हरिद्वार रेफर कर दिया। रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने गांव में दबिश दी लेकिन, कोई हत्थे नहीं चढ़ पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें