फेसबुक के फेर में फिर एक छात्रा अपनी इज्जत गंवा बैठी। पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई और शादी का झांसा देकर युवक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी की बात उठी तो युवक मुकर गया।
पढ़ें, टीचर करता रहा छात्रा से रेप, गर्भवती हुई तब चला पता
कानपुर की यह छात्रा उत्तराखंड में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। दो माह से कार्रवाई के लिए भटक रही पीड़िता ने शनिवार को डीआईजी ऑफिस पहुंचकर पुलिस को कटघरे में खड़ा किया।
दो साल पर पहले फेसबुक पर मिले
दोनों के बीच दो साल पहले फेसबुक के जरिये दोस्ती हई। चेटिंग के बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। कैंट क्षेत्र के डाकरा निवासी युवक ने एक दिन छात्रा को हवस का शिकार बना लिया।
पढ़ें, सीएम की साली के घर चोरी, घर में ही चोरों ने पी बीयर
युवती ने विरोध किया तो उसने शादी का वायदा कर उसे चुप करा दिया। आरोप है कि इसके बाद वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में युवक शादी करने के वायदे से मुकर गया और युवती से बातचीत तक बंद कर दी।
डीआईजी से की शिकायत
पीड़िता ने शनिवार को कुछ लोगों के साथ डीआईजी ऑफिस पहुंचकर बताया कि कुछ समय पहले एसएसपी से शिकायत की थी तो पुलिस ने बयान दर्ज करने के साथ उसका मेडिकल कराया था, लेकिन न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई। डीआईजी के न मिलने के कारण युवती मायूस लौट गई।