फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यूनीः दुष्कर्म के बाद की थी छात्रा की हत्या

Mon, 04 Jan 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर दोस्तों के साथ घूमने गई छात्रा की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। यही नहीं, गला घोंटकर मारने के बाद उसे पेड़ से लटकाया गया।
विज्ञापन


रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इसके बाद राजस्व पुलिस ने छात्रा के शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।

राजस्व पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा बढ़ाने की तैयारी में है। वहीं, गिरफ्त में आए दोनों युवकों से दिनभर पूछताछ होती रही। लेकिन दोनों वारदात से अनभिज्ञता जता रहे हैं। जबकि फरार आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


नये साल पर शुक्रवार को दोस्तों के साथ घूमने गई छात्रा लापता हो गई थी। शनिवार सुबह उसका शव रोटा खड्ड के समीप सड़क के किनारे पेड़ से लटका मिला था। घुटने जमीन को छू रहे थे।

उसके कपड़े खून से सने थे। परिजनों के साथ ही राजस्व पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। छात्रा के साथ घूमने गए दो साथी अजहर खान और निक्की फरार हैं।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने इन्हें मुख्य आरोपी बनाया है। तहसीलदार डीडी वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोटना आया है। छात्रा के साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है।

फरार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फरार अजहर पेशे से चालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें