फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को चारा डालने गई एक युवती पर बिगड़ी तीन युवकों की नीयत और फिर...

Sat, 14 Jul 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

पशुओं को चारा डालने गई एक युवती को तीन युवकों ने हवस का शिकार बनाना चाहा। हालांकि युवती के शोर मचाने पर उसकी चचेरी बहन मौके पर आ गई।

विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसी बीच शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।   
           
कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह जुलाई को उसकी बेटी अपनी चचेरी बहन के साथ घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी। उसकी बेटी भूसा उठाने लिए गई तो वहां पहले से ही मौजूद फुरकान पुत्र जाहिद निवासी मखियाली, मझहर निवासी ऐथल थाना पथरी व मेहरबान पुत्र सगीर निवासी हाशिमपुरा कोतवाली देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने उसकी बेटी को पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में तीनों उसे भूसा के कमरे में ले गए। बेटी के शोर मचाने पर उसकी चचेरी बहन भी मौके पर आ गई। आरोप है कि जब दोनों ने युवकों की हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने दोनों युवतियों के साथ मारपीट की। इसी बीच युवतियों का शोर सुनकर पड़ोस के कई ग्रामीण मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दी। उन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। युवती के पिता ने घटना की तहरीर लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें