ईद-उल-अजहा का मुबारक दिन राजधानी के एक परिवार के लिए मातम में बदल गया। देहरादून के मोहब्बेवाला की एक छात्रा ने कम नंबर आने की वजह से अपने पिता की रिवॉल्वर से सुसाइड कर लिया।
पांच विषयों में हुई थी फेल
जैनब जैदी (14 साल) देहरादून के सेंट मेरी स्कूल में नाइंथ क्लास की छात्रा थी। 14 अक्टूबर को परीक्षा परिणाम आया था, जिसमें वह छह विषयों में से पांच में फेल हो गई थी। इसके बाद से ही वह तनाव में थी।
ईद के दिन जब कोई घर में नहीं था तो जैनब ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सुसाइड कर लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उस वक्त छात्रा के पिता और भाई ईद की नमाज पढ़ने गए थे।
मृतका के पिता सैयद मुफ्तजाब हुसैन जैदी रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं। पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से छात्रा ने सुसाइड किया।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...