फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध छिपाने को पत्थर से कुचला बच्ची का सिर

Mon, 23 Mar 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
16 मार्च को धन सिंह ने मासूम भगवती का अपहरण तो रुपयों के लिए किया था, लेकिन हत्या अपना एक राज खुलने के डर से की थी।
विज्ञापन


धन सिंह के अवैध संबंधों के बारे में भगवती जानती थी और उसने टॉफी न देने पर सभी को यह राज बताने की धमकी दी थी। टॉफी देने के बजाय धन सिंह ने उसका मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया।

मूलरूप से आंवला सिरौली, बरेली निवासी अनोखे लाल करीब 12 साल पहले पत्नी और बच्चों के साथ दून आया था और मद्रासी कॉलोनी में रह रहा था।

16 मार्च को उसके पांच बच्चों में सबसे छोटी भागवती (8) उर्फ भागो घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि घटना के दिन देर रात किसी ने उसके रिश्ते के मामा धन सिंह को खून से सने कपड़ों में देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुए की लत के चलते चढ़ गया था काफी उधार

पूछताछ में उसने हत्या की पूरी कहानी बया कर दी। धन सिंह ने बताया कि वह मोहब्बेवाला स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और उसकी माली हालत अच्छी नहीं थी। जुए की लत के चलते उस पर काफी उधार चढ़ गया था।

एक महिला से उसके अवैध संबंध थे, जिसके बारे में भगवती को पता चल गया था। वह टॉफी का लालच देकर भगवती को त्यागी रोड स्थित रेलवे पटरी के पास ले गया था। उसका इरादा अनोखे लाल से 20 हजार रुपए वसूलने का था।

टॉफी नहीं मिली तो भगवती ने उसका राज खोलने की धमकी दी थी। बस इसी बात पर धन सिंह ने उसकी हत्या कर दी।

पत्थरों से कुचल दिया था सिर
धन सिंह ने भगवती की हत्या गला दबाकर की थी। साथ ही पहचान छिपाने के लिए उसका सिर पत्थरों से कुचल दिया और शव को वहीं पटरी के पास दबा दिया था।

सिर्फ सिर मिल पाया
हत्यारोपी धन सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने त्यागी रोड स्थित रेलवे पटरी शव की काफी तलाश की। लाश तो बरामद नहीं हुई परंतु जानवरों द्वारा खाया जा चुका सिर बरामद हुआ है। पुलिस मान रही कि शव को जानवर खा गए हैं। मौके से मिली भागो की चप्पलों को परिजनों ने पहचान लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें