फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला बच्ची का सिर कटा शव, हालत देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

Mon, 05 Jun 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शन‌िवार को नाले में एक बच्ची का स‌िर कटा शव म‌िलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुल‌िस ने जब शव की हालत देखी तो पुल‌िस भी हैरान रह गई।नगला सलारु में बालिका का शव राजबाहे से मिला है। बच्ची का सिर और एक हाथ काटा गया है। जिससे लगता है कि बच्ची की बड़ी निर्ममता से हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


 कोतवाली के नगला सलारु स्थित सिंचाई के नाले में एक बच्ची का सिर विहीन शव अटका हुआ था जिसे देखकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को जानकारी दी। ग्राम प्रधान सुन्दर लाल ने पुलिस को सूचित किया। जिस पर एसआई जगदीश तिवारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव को नाले से बाहर निकलवा कर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्ची की उम्र ढाई से तीन साल बताई जा रही है। उसका एक हाथ भी काटा गया है।
विज्ञापन


शव 6 से 7 दिन पुराना लग रहा है। शव की दशा देखकर लग रहा है कि बच्ची की गर्दन काट कर हत्या की गई है। पुलिस बच्ची की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है। आस पास के थानों से लापता बच्ची के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल का कहना हैं कि शव गंगनहर से बह कर आया होगा। पानी में रहने से हाथ व सिर अलग हो गए होगे। पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें