शादी से पहले ही एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा कदम उठाया कि घरवालों का सिर शर्म से झुक गया। अब घरवाले सिर पीट रहे हैं।
दरअसल, युवती अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। परिजनों ने प्रेमी सहित तीन लोगों पर युवती को बहलाने फुसलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के एक गांव में तय की थी। 10 जुलाई को युवती की शादी होनी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रहीं थी। शादी के कार्ड बांटने का काम भी शुरू हो गया था।