फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या नहीं, हत्या की गई घनश्याम की

Tue, 11 Mar 2014 09:58 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र में शिक्षक घनश्याम सिंह ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि मारपीट कर उनकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें, 70 हजार में कर दिया जिगर के टुकड़े का सौदा

शव मिलने के बाद से ही हत्या की आशंका जता रहे परिजनों ने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। एसएसपी ने रुड़की पहुंच कर परिजनों से बात की और पुलिस को प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए।

पत्नी के मोबाइल पर आया था मैसेज
रविवार को लापता हुए ग्राम ढंडेरा निवासी घनश्याम का शव सोमवार को आसफनगर झाल से बरामद हुआ था। बाइक भी पास में ही गंगनहर की पटरी पर मिली थी।

पढ़ें, प्रेमी संग मिल पत्नी ने कर डाला पति का खून

शरीर पर चोटों के निशान के कारण परिजन हत्या करने के बाद शव गंगनहर में फेंक जाने का आरोप लगा रहे थे लेकिन घनश्याम के मोबाइल से उनकी पत्नी के मोबाइल पर आए मैसेज (मैं मरने जा रहा हूं) के कारण पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी।
विज्ञापन


चोट के कारण हुई थी मौत
मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसकी रिपोर्ट में चोटों के कारण मौत होने की पुष्टि होने पर परिजनों और परिचितों ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी के बाहर हंगामा किया।

पढ़ें, जब एनडी तिवारी को पिता ने किया बेदखल

मृतक के भाई लक्ष्मण एवं परिचित रवि राणा का आरोप था कि मामले को आत्महत्या बताते हुए पुलिस ने हत्यारोपियों का पता लगाने की कोशिश भी नहीं की जबकि वह शुरू से ही इसे हत्या का बता रहे थे।

एसएसपी ने की परिजनों से वार्ता
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने घनश्याम के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। एसएसपी सदानंद दाते ने भी रुड़की पहुंचकर घनश्याम के परिजनों से वार्ता की और उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्दी ही वारदात का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में घनश्याम की मौत पानी में डूबने से नहीं बल्कि चोटों के कारण होनी पाई गई है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है जिस कारण पुलिस मुकदमा दर्ज किए बिना ही हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें