फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इस नामी कुख्यात की मां ने उगले कई राज, सुनकर सकते में आ गई पुलिस

Sat, 18 Nov 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
sunil rathi
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में सात घंटे की पूछताछ के दौरान देश के नामी कुख्यात की मां राजबाला ने कई राज उगले। इस दौरान उसकी बातें सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई।
विज्ञापन


कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला की निशानदेही पर पुलिस ने नारसन क्षेत्र में छिपाकर रखा एक तमंचा बरामद किया है। डॉक्टर एनडी अरोरा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार राजबाला से अलग-अलग चरणों में की गई पूछताछ में सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस ने दावा किया है कि रंगदारी नहीं देने पर डॉक्टर की हत्या की पूरी योजना थी।

इसके लिए राजबाला कुछ दिन पहले रुड़की आई थी और गिरोह के कुछ गुर्गों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी थी। रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने राजबाला को वापस रुड़की उपकारागार भेज दिया है। पिछले सप्ताह आवास विकास कालोनी निवासी चिकित्सक डा. एनडी अरोरा ने कुख्यात राठी की मां राजबाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप लगाया था कि बागपत जेल में बंद कुख्यात राठी के नाम पर उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने यूपी पुलिस के सहयोग से राजबाला को उसके निवास स्थान टीकरी से गिरफ्तार किया था। राजबाला इस समय यूपी में चल रहे नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भी है।

डाक्टर को धमकी देने के मामले में और जानकारियां जुटाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को ही कोर्ट से राजबाला का पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल किया था। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद शनिवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस राजबाला को रिमांड पर लेकर रुड़की पहुंची।

अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर पुलिस अधिकारियों ने राजबाला से पूछताछ की। एसएसपी कृष्णकुमार वीके और एसपी देहात मणिकांत मिश्रा दिनभर चली गतिविधियों की अगुवाई कर रहे थे।
विज्ञापन

हार्ड टॉरगेट पर मुंह नहीं खुलवा सकी पुलिस

देहरादून से अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार भी पल-पल रिपोर्ट लेते रहे। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान राजबाला ने बताया कि रंगदारी की रकम न देने पर चिकित्सक की हत्या की जानी थी।

इसकी जिम्मेदारी कुछ दिन पहले राजबाला ने रुड़की आकर गुर्गों को दी थी। इस दौरान एक तमंचा भी गुर्गों को दिया था। तमंचे को राजबाला ने नारसन क्षेत्र में छिपाकर रखे जाने की बात कही थी।

नारसन ले जाकर पुलिस ने तमंचे को बरामद कर लिया था। उन्होंने बताया कि कुछ और जानकारियां पूछताछ के दौरान सामने आई है। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हार्ड टॉरगेट पर मुंह नहीं खुलवा सकी पुलिस
सुनील राठी की मां राजबाला को रिमांड पर लेकर कुछ नए राज खुलवाने की उम्मीद लिए बैठी पुलिस को बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली। शहर में राठी के नाम पर जिस तेजी से रंगदारी मांगी जा रही है। ऐसे में पुलिस को उम्मीद थी कि गिरोह के बारे में राजबाला से कुछ राज खुलवाए जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो कस्टडी रिमांड के दौरान राजबाला ने पुलिस को बहुत ज्यादा जानकारियां नहीं दी।

पुलिस ने जो भी सवाल किए राजबाला ने अपने हिसाब से जवाब दिए। ज्यादातर सवालों को नकारती रही। मामला एनडी आरोरा को धमकी देने का रहा हो या फिर सुनील राठी के नाम से अन्य लोगों को दी जा रही धमकी की बात हो। राजबाला ने पुलिस को बहुत ज्यादा जानकारियां नहीं दी। पुलिस का मुख्य जोर इस बात पर था कि इस समय सक्रिय रूप से कौन-कौन से गुर्गे राठी गिरोह के लिए काम कर रहे हैं लेकिन, इस दिशा में ज्यादा जानकारी पुलिस अधिकारी हासिल नहीं कर पाए।

वर्ष 2014 में हुए जेल गैंगवार कांड को लेकर भी कई सवाल पूछे गए लेकिन, उसमें भी कुछ खास नई बातें सामने नहीं आई। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि जो भी तथ्य सामने आए हैं उनके आधार पर पुलिस जिले और आसपास के क्षेत्रों में फैले राठी के नेटवर्क का पता लगाकर गुर्गों की गिरफ्तारी के प्रयास करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें