फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवपाल राणा हत्याकांड: वारदात के बाद फरार तीसरा आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
devpal rana
विज्ञापन
रुड़की में पुलिस अभिरक्षा में देवपाल राणा की हत्या कर फरार तीसरा आरोपी विकास देहरादून में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वारदात में पकड़े गए तीनों आरोपी हरियाणा के जींद जिले के मंगलपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


जो काफी समय से देहरादून की रेसकोर्स वैली में रह रहे थे। हमले के मास्टर माइंड ऋषिपाल राणा ने उन्हें यहां किराए पर फ्लैट उपलब्ध कराया था। यहीं पर साजिश को अंतिम रूप देने के साथ राणा ने उन्हें आग उगलने वाले शस्त्र उपलब्ध कराए थे।

रुड़की में पुलिस अभिरक्षा में शातिर देवपाल राणा की हत्या के बाद मौके पर पकड़े गए अजय और मोहित निवासी मंगलपुर थाना निरमाना जिला जींद से पूछताछ में यह बात साफ हो गई थी कि तीसरा साथी विकास भी उनके गांव का ही है।
विज्ञापन


वह तीनों काफी दिनों से दून में पुलिस लाइन के बराबर में बनी रेसकोर्स वैली के फ्लैट को आशियाना बनाए थे। हरिद्वार के एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने दून के एसपी सिटी प्रदीप राय से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

मकान मालिक पर होगी कार्रवाई

एसपी राय ने शहर कोतवाली के एसएसआई अरविंद सिंह और अन्य पुलिस टीम को रेसकोर्स वैली के आसपास सादी वर्दी में लगा दिया था। फ्लैट पर ताला लगा था। पुलिस को उम्मीद थी कि घटनास्थल से फरार विकास एक बार जरूर फ्लैट पर आने की कोशिश करेगा। पुलिस की थ्योरी काम आई।

विकास जैसे ही फ्लैट की तरफ बढ़ा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से 7.62 का पिस्टल बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने विकास से पूछताछ में मिली जानकारी हरिद्वार पुलिस से शेयर कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि तीनों हत्यारोपी कई माह से इस फ्लैट में थे। फरार मास्टर माइंड ऋषिपाल राणा ने ही तीनों आरोपियों को यह फ्लैट किराए पर उपलब्ध कराया था।

मकान मालिक पर होगी कार्रवाई
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि किराएदारों का सत्यापन न कराने की स्थिति में मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह फ्लैट एक महिला के नाम पर है। महिला परिवार के साथ महाराष्ट्र के पुणे शहर में है। एक-दो दिन में परिवार के यहां वापस लौटने की उम्मीद है। मकान मालिक फोन पर किराए का एग्रीमेंट की बात कह रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें