फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती गाड़ी में युवती से गैंगरेप, बदहवास हालत में बीच सड़क पर छोड़कर भागे आरोपी

Mon, 18 Sep 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को अपहरण कर चलती कार में तीन युवकों ने गैंगरेप क‌िया। इसके बाद वह लड़की को बदहवास हालत में सड़क पर फेंककर चले गए। इस मामले में रव‌िवार को सहारनपुर पुलिस लड़की को लेकर जांच के लिए देहरादून पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल और आइएसबीटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। मगर पुलिस के हाथ अभी कोई अहम साक्ष्य नहीं लगे हैं। बता दें क‌ि, शनिवार की दोपहर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में नागल अहीर के पास सड़क किनारे एक युवती को नशे की हालत में कार सवार युवक फेंककर चले गए थे।

युवती ने पुलिस को बताया था कि वह लखनऊ से देहरादून में अपनी फ्रेंड के यहां आई थी। वहां पर मार्किट में शॉपिंग करने गई थी, जिसके बाद वह रास्ता भटक गई थी। तब एक टेंपो चालक उसे आइएसबीटी के पास ले गया, जहां पहले से ही खड़ी कार में उसे जबरदस्ती बैठा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर यहां फेंककर चले गए थे। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने लड़की को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
रविवार को युवती के रिश्तेदार सहारनपुर पहुंचे।

युवती की हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सहारनपुर पुल‌िस टीम के एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि युवती द्वारा बताए घटनाक्रम की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने युवती को साथ लेकर देहरादून में घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

​आइएसबीटी में लगे सीसीटीवी कैमरा सिस्टम की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस जल्द घटनाक्रम का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें