पीड़िता की ममेरी बहन की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया एक आरोपी 11वीं, दूसरा हाईस्कूल और तीसरा सातवीं का छात्र है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
टुकटुक चालक ने नाबालिग से किया कुकर्म
किच्छा नगर की एक पॉश कॉलोनी में घर के बाहर घूम रहे नाबालिग छात्र के साथ टुकटुक चालक ने कुकर्म किया। घटना 12 सितंबर की है। घटना का पता चलने पर शनिवार को पीड़ित छात्र के पिता ने कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 12 सितंबर को उसका पुत्र घर के बाहर खड़ा था। इस बीच वार्ड सात के कब्रिस्तान मोहल्ले में रहने वाला टुकटुक चालक सलीम उसके पुत्र को बहला सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। आरोप लगाया कि घटना के बाद बालक को चुप रहने के लिए धमकाया गया।