फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता से बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, नग्न तस्वीरें वायरल करने की धमकी

Mon, 17 Sep 2018 02:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
बलात्कार
विज्ञापन
पुणे में एक नवविवाहिता ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स के लिए मजबूर करने और उसके अंतरंग तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है। जिसके बाद भोसाड़ी एमआईडीसी पुलिस ने शनिवार को 31 वर्षीय आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी ननद और ससुर के खिलाफ एक एसयूवी गाड़ी खरीदने के लिए पैसे मांगने और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 377, 354, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

शिकायत में महिला ने कहा है कि उनकी शादी मई में हुई थी जिसके बाद वे हनीमून के लिए गोवा गए थे। 

भोसाड़ी एमआडीसी पुलिस अधिकारी ने बताया, "महिला के पति को शक था कि उसका शादी से पहले उसके किसी दोस्त के साथ प्रेम प्रसंग था। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ होटल में बलात्कार किया और उसके साथ दबाव डालकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। उसने महिला की नग्न तस्वीरें भी खींची।" 
विज्ञापन

पत्नी की नग्न तस्वीरें दोस्त को भेजी

प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला ने कहा कि उसके पति ने उसकी नग्न तस्वीरें अपने एक दोस्त को भी भेजी। पुलिस अधिकारी ने बताया, "इसके बाद महिला के पति ने उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया में वायर करने और उसके रिश्तेदारों को भी भेजने की धमकी दी।" 

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी ननद ने उसके साथ मारपीट की और उसके मायके वालों के खिलाफ अपशब्द कहे। पुलिस अधिकारी ने कहा, "महिला के ससुस ने एक नई एसयूवी गाड़ी खरीदने के लिए पैसे की मांग की।" 

पुलिस अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें