फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों ने पार की हैवानियत की हद, नाबालिग से गैंगरेप के बाद हुए फरार

Thu, 20 Apr 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह समारोह के जश्न के बीच दो लोगों ने 15 साल की किशोरी को गोशाला में बंद कर गैंगरेप कर दिया। गांव वालों ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस और स्वास्थ्य महकमे की संवेदनहीनता उस समय सामने आई जब किशोरी के परिवार वाले रिपोर्ट लिखाने और मेडिकल के तीन दिन तक भटकते रहे। पाटी, लोहाघाट से उन्हें टरका दिया गया। 

एक गांव में 17 अप्रैल की रात अल्मोड़ा जिले के एक गांव से बारात आई थी। पूरा गांव जश्न में डूबा था। 15 साल की किशोरी अपनी सहेली के साथ गायों को घास देने गोशाला में गई थी। वहां अचानक दो बाराती भी पहुंच गए। उन्होंने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर किशोरी को आजाद कराया

Doctor shimla
सहेली तो चंगुल से निकलकर भाग गई मगर बारातियों ने किशोरी को गोशाला में बंद कर गैंगरेप कर दिया। सहेली ने बारात स्थल पर जाकर घर वालों की इसकी जानकारी दी तो वे दौड़कर गोशाला पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर किशोरी को आजाद कराया।

18 अप्रैल को किशोरी के घर वाले तहरीर लेकर पाटी ब्लॉक पहुंचे मगर पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उनसे मेडिकल करवाने को कह दिया। इसके बाद किशोरी को लेकर लोहाघाट सीएचसी ले जाया गया तो वहां से चंपावत जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

19 अप्रैल को जिला अस्पताल में डॉ. संगीता त्रिपाठी ने किशोरी का मेडिकल किया। कोतवाल बीसी शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 342 के साथ ही 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें