हरिद्वार के एक गांव निवासी युवती के साथ दो युवकों के गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती और उसके परिजन जब रिपोर्ट दर्ज कराने थाने भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय समझौता करा दिया। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बुग्गावाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ 10 जनवरी की शाम को उस समय गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया था जब वह दूध लेने जा रही थी।
दोनों युवक उसे बहाने से गांव के बाहर स्थित एक बाग में ले गए थे। जहां दोनों ने मिलकर उससे बलात्कार किया। बलात्कार के बाद पीड़िता को धमकाया गया कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो वह उसे जान से मार देंगे।