फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: सड़क से महिला को अगवा कर किया गैंगरेप

Sat, 14 Mar 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर के पास एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला का अपहरण कर तीन युवकों ने शुक्रवार की देर शाम सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के एक सहकर्मी के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दौड़ी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया जबकि एक भाग निकला। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़िता बरेली जनपद की रहने वाली बताई गई है।

घटनाक्रम के अनुसार भगवानपुर के पुहाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला अपने एक सहकर्मी के साथ बाइक से शुक्रवार की शाम करीब सात बजे किसी समस्या को लेकर एक मौलवी के पास ढंडेरा जा रही थी।
विज्ञापन


बताया गया कि आसफनगर झाल के पास गंगनहर के किनारे उन्हें तीन युवक मिले जिन्होंने हाथ देकर बाइक रुकवाई और महिला से छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन

जंगल में ले जाकर बारी-बारी से क‌िया दुष्कर्म

जब महिला के सहकर्मी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसे मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद आरोपी महिला को उठाकर आसफनगर के जंगल में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर महिला के साथ भी मारपीट की गई।

इस बीच महिला के सहकर्मी की सूचना पर दौड़ी गंगनहर कोतवाली पुलिस ने को घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया जबकि एक आरोपी भाग निकला।

एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल तथा एएसपी प्रहृलाद नारायण मीणा ने भी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें